OMG! शख्स ने बनाई इतनी छोटी पेंटिंग्स, सूई की छेद से हो जाती है आर-पार

By: Pinki Sun, 10 Oct 2021 3:17:14

 OMG! शख्स ने बनाई इतनी छोटी पेंटिंग्स, सूई की छेद से हो जाती है आर-पार

इंग्लैंड के एक पेंटर ने ऐसी तस्वीरें बनाई हैं, जिसकी चर्चा आज दुनियाभर में हो रही है। पेंटर दुनिया की सबसे छोटी पेंटिंग्स बने हैं। पेंटिंग्स इतनी छोटी है कि सूई की छेद से भी आर-पार हो जाए। वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के डेविड ए लिंडन (David A Lindon) ने 6 मिनी पेंटिंग्स बनाई है। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। ये पेंटिंग्स ऑक्शन में आते ही बिक गई। इस पेंटिंग के लिए 15 लाख से ऊपर बोली लगी है। ऑक्शन में शामिल लोगों ने सोचा भी नहीं था कि वे कभी इतने छोटे आर्ट वर्क को देख पाएंगे। दरअसल, डेविड की बनाई पेंटिंग्स को देखने के लिए बेहद तेज नजर चाहिए। वहीं, जो नहीं समझ पा रहे वो लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पेंटिंग इतनी छोटी है कि सूई की छेद में से आर-पार हो सकती है।

डेविड ए लिंडन (David A Lindon) इससे पहले फ्रेड्डी मर्करी और एमी वाइनहाउस जैसी कई फेमस पेंटिंग्स बना चुके हैं। उन्होंने कुछ यूनीक बनाने की ठानी, जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया के सामने है। डेविड बताते हैं कि अपने इस जुनून को सच साबित करने के लिए उन्होंने कुछ नामचीन पेंटिंग्स को सेलेक्ट किया। फिर उसे सूई की छेद जितने बराबर पेपर पर बनाकर तैयार किया।

अपने एक इंटरव्यू में डेविड ने बताया कि मिनी पेंटिंग्स को बनाने के लिए उन्हें अपनी सांस को भी थामना पड़ता था। क्योंकि जरा सी लापरवाही में उनकी पूरी मेहनत जाया हो जाती। ऐसे में उन्हें फिर से वही काम शुरू से पड़ती थी।

ये भी पढ़े :

# पैदल चलना पसंद नहीं है इस डॉगी को, लोगों के साथ बस और मेट्रो में करता है सफर, देखें वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com